संदेश

2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भविष्य लघु व डिजिटल पत्रिकाओं का है: डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी

चित्र
ब्लॉगर्स एलायंस की 37वीं टि्वटर चैट में पत्रिकाओं के धड़ाधड़ बंद होते जाने पर फोकस रहा। इस सत्र के खास मेहमान थे - वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, ब्लॉगर डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ एवं लेखक डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी, जो तीन दशकों से भी अधिक समय से नवभारत टाइम्स, नई दुनिया, वेब दुनिया, प्रजातंत्र आदि अनेक प्रकाशनों व टीवी चैनलों को अपनी सेवाएं देते आये हैं। उनकी पुस्तक – पर्सनल ब्रांडिंग, स्टोरीटेलिंग एंड बियोंड – खासी चर्चा में रही है, जिसमें डॉ. अमित नागपाल सह-लेखक हैं। डॉ. हिंदुस्तानी भारत में हिंदी वेब पत्रकारिता के अग्रणी रहे हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में ही पीएचडी की। मीडिया उद्यमी नरविजय यादव ने उनसे वार्ता की। प्रस्तुत हैं टि्वटर चैट के मुख्य अंश: कोविड -19 काल में प्रिंट मीडिया की क्या स्थिति है ? फेक न्यूज से सम्बंधित क़ानून , राजनैतिक दबाव और विज्ञापनों से होनेवाली आय की कमी   आदि के चलते   प्रिंट मीडिया अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा   हैं। पत्र - पत्रिकाओं का वितरण कठिन हो गया है। प्रिंट मीडिया को कोविड 19 ने बहुत नुकसान पहुंचाया। लॉकडाउन और क

कैलाश खेर को पसंद है जीरा-आलू की सब्जी और अरहर की दाल

चित्र
कैलाश खेर बॉलीवुड के ही नहीं, आध्यात्मिक एवं सूफी गायन के क्षेत्र में भी भारत के सर्वोच्च सितारों में से एक हैं। अपनी बुलंद और दिलकश आवाज़ से वह वातावरण में एक उच्च स्तर की ऊर्जा उत्पन्न करने में सक्षम हैं। उनकी आवाज़ बाकी सब गायकों से एकदम अलग है। वह भगवान शिव के परम भक्त हैं। मंच पर प्रस्तुति देते समय वह अक्सर एक डमरू साथ रखते हैं, जो भगवान शिव को प्रिय है।  उनके बैंड का नाम कैलासा है और कैलाश पर्वत पर शंकर जी का वास है, यह सर्वविदित है। कैलाश जी एक आध्यात्मिक कलाकार हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पसंद करते हैं। देश-विदेश के अनेक उत्सवों में कैलाश खेर और प्रधानमंत्री मोदी को प्राय: एक ही मंच पर साथ देखा गया है। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव का महाशिवरात्रि उत्सव हो अथवा ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन का अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, शिव का आह्वान कैलाश जी की मधुर आवाज़ से ही होता है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे कैलाश खेर जी का सान्निध्य और स्नेह प्राप्त है। दैनिक भास्कर में मेरे पूर्व सहकर्मी अजय गर्ग मुंबई में पत्रकारिता के

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुस्कान हमेशा याद रहेगी

चित्र
बाएं से: नरविजय यादव, राजकुमार राव, अमित साध और सुशांत सिंह राजपूत नरविजय यादव :  बाॅलीवुड के होनहार युवा और कामयाब अभिनेता - सुशांत सिंह राजपूत  अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मृत्यु कैसे हुई, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया, लेकिन बॉलीवुड में इस वजह से खलबली मच गयी थी।   उनके साथ मेरा यह फोटो होटल ताज चंडीगढ़ का है। 'काई पो चे ' फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म की स्टार कास्ट चंडीगढ़ आयी थी। शहर में इन कलाकारों के कोऑिर्डिनेशन की जिम्मेदारी हमें मिली। प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव यादव और अमित साध भी सुशांत के साथ थे। क्रिकेट की यह फिल्म चेतन भगत के मशहूर उपन्यास 'दि थ्री मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ' पर आधारित थी। 22 फरवरी 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। उन दिनों ’डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी‘ फिल्म के लिए भी सुशांत चर्चा में थे। ’पवित्र रिश्ता‘ धारावाहिक से शुरू हुई उनकी अभिनय यात्रा ’झलक दिखला जा‘, ’काई पो चे‘ (2013), ’शुद्ध देशी रोमांस‘ (2013), 'पीके' (2014), ’डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी‘ (2015), 'एम एस धोनी - दि अनटोल

नरविजय यादव नैस्कॉम कम्युनिटी के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल

चित्र
नैसकॉम कम्युनिटी, भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग के लिए ज्ञान साझा करने वाला एक खुला मंच, ने आज अपने सलाहकार मंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। कम्युनिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका विवरण दिया गया है। नैस्कॉम भारत में 180 अरब डॉलर के आईटी एवं बीपीएम उद्योग का एक शीर्ष निकाय है।  छह-सदस्यीय सलाहकार बोर्ड में नैस्कॉम के रिसर्च हेड, अच्युता घोष के अलावा डॉ. अमित नागपाल, डॉ. डी प्रशांत नायर, कृति मखीजा, नरविजय यादव और रिमझिम रे शामिल हैं। ब्लॉगर्स एलायंस के चंडीगढ़ चैप्टर के प्रेसीडेंट नरविजय यादव को समाचार उद्योग में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।     अच्युता घोष ने कहा, 'नैस्कॉम कम्युनिटी में नवीनतम तकनीकों और नीतियों व बदलते बाजारों से उनपर होने वाले प्रभाव की समीक्षा करते हैं। इसके अलावा, हम मौजूदा और भविष्य के ट्रेंड पर नजर रखते हैं, उद्योग के लीडर्स से बात करते हैं और उम्मीद जगाने वाले स्टार्टअप व नये विचारों पर चर्चा करते हैं।' अच्युता को एनालिटिक्स और अनुसंधान के क्षेत्र में 18 साल से अधिक का पेशेवर अनुभव है।  डॉ. अमित नागपाल, ब्लॉगर्स एलायंस के अध्यक्ष