संदेश

जून, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुस्कान हमेशा याद रहेगी

चित्र
बाएं से: नरविजय यादव, राजकुमार राव, अमित साध और सुशांत सिंह राजपूत नरविजय यादव :  बाॅलीवुड के होनहार युवा और कामयाब अभिनेता - सुशांत सिंह राजपूत  अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मृत्यु कैसे हुई, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया, लेकिन बॉलीवुड में इस वजह से खलबली मच गयी थी।   उनके साथ मेरा यह फोटो होटल ताज चंडीगढ़ का है। 'काई पो चे ' फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म की स्टार कास्ट चंडीगढ़ आयी थी। शहर में इन कलाकारों के कोऑिर्डिनेशन की जिम्मेदारी हमें मिली। प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव यादव और अमित साध भी सुशांत के साथ थे। क्रिकेट की यह फिल्म चेतन भगत के मशहूर उपन्यास 'दि थ्री मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ' पर आधारित थी। 22 फरवरी 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। उन दिनों ’डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी‘ फिल्म के लिए भी सुशांत चर्चा में थे। ’पवित्र रिश्ता‘ धारावाहिक से शुरू हुई उनकी अभिनय यात्रा ’झलक दिखला जा‘, ’काई पो चे‘ (2013), ’शुद्ध देशी रोमांस‘ (2013), 'पीके' (2014), ’डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी‘ (2015), 'एम एस धोनी - दि अनटोल