नरविजय यादव नैस्कॉम कम्युनिटी के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल


नैसकॉम कम्युनिटी, भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग के लिए ज्ञान साझा करने वाला एक खुला मंच, ने आज अपने सलाहकार मंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। कम्युनिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका विवरण दिया गया है। नैस्कॉम भारत में 180 अरब डॉलर के आईटी एवं बीपीएम उद्योग का एक शीर्ष निकाय है। 

छह-सदस्यीय सलाहकार बोर्ड में नैस्कॉम के रिसर्च हेड, अच्युता घोष के अलावा डॉ. अमित नागपाल, डॉ. डी प्रशांत नायर, कृति मखीजा, नरविजय यादव और रिमझिम रे शामिल हैं। ब्लॉगर्स एलायंस के चंडीगढ़ चैप्टर के प्रेसीडेंट नरविजय यादव को समाचार उद्योग में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।    

अच्युता घोष ने कहा, 'नैस्कॉम कम्युनिटी में नवीनतम तकनीकों और नीतियों व बदलते बाजारों से उनपर होने वाले प्रभाव की समीक्षा करते हैं। इसके अलावा, हम मौजूदा और भविष्य के ट्रेंड पर नजर रखते हैं, उद्योग के लीडर्स से बात करते हैं और उम्मीद जगाने वाले स्टार्टअप व नये विचारों पर चर्चा करते हैं।' अच्युता को एनालिटिक्स और अनुसंधान के क्षेत्र में 18 साल से अधिक का पेशेवर अनुभव है। 

डॉ. अमित नागपाल, ब्लॉगर्स एलायंस के अध्यक्ष होने के अलावा एक जाने-माने पर्सनल  ब्रांडिंग कोच हैं। उनके दोस्त उन्हें 'आइडिया फैक्ट्री ' और 'शब्दों का जादूगर ' कहते हैं। वह 'हीरोज अमांगस्ट अस ' किताब के लेखक हैं। डॉ. डी प्रशांत नायर मानव संसाधन विशेषज्ञ हैं। जबकि, कृति मखीजा सोशल मीडिया, फिनटेक और पीआरटैक की विशेषज्ञ हैं। रिमझिम रे स्पॉटले एआई की संस्थापक हैं।

बोर्ड का कार्य होगा देश की विविध समस्याओं के समाधान में आईटी एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विचार करना और सलाह प्रदान करना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं का पेड़ा जो छह महीने तक फ्रेश रहता है

शानदार रहा न्यूज इंडस्ट्री में 33 वर्षों का सफर

सोशल मीडिया पर रुतबा कायम रखना आसान नहीं