संदेश

root canal treatment लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दंत भला तो सब भला

चित्र
दांत में दर्द हुआ तो समय निकालना ही पड़ा। सुबह चाय पीने के बाद सीधे जा पहुंचा डेंटल क्लीनिक। भारत विकास परिषद ने एक काम अच्छा किया है। इनके मेडिकल सेंटर में चिकित्सक बड़ी लगन और सेवा भाव से काम करते हैं। दांतों के क्लीनिक की तो जितनी तारीफ की जाये कम है। बस भीड़ अधिक रहने की वजह से वहां बार-बार जाना पड़ता है। पर अब मैं उसकी परवाह नहीं करता। दांत ठीक रखना अब मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डेंटिस्ट ने दांतों पर एक सरसरी निगाह डाली और फरमान सुना दिया कि अधिकांश दांतों में फिलिंग होनी है। ब्रश तेजी से करने के कारण सभी दांत काफी हद तक कट चुके हैं। यदि देखभाल न की तो इनमें अधिक समस्याएं हो सकती हैं। समय बचाने के लिए मैं क्या, ज्यादातर लोग तूफानी गति से ब्रश करते हैं, वो भी सख्त रेशों वाला। किसे परवाह है ब्रश की बनावट की। लोग तो बस टूथपेस्ट के रंग और उसके  स्वाद पर ही ध्यान लगाते हैं। या फिर खरीद लाते हैं वो वाला टूथपेस्ट जिसका विज्ञापन अधिक आता है। स्कूल या घर पर भी इस बारे में खास नहीं बताया जाता। क्लीनिक में चार-पांच डेंटिस्ट हैं। सभी फीमेल और बेहद लगनशील और काबिल। वे न सिर...