संदेश

PM Narendra Modi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीआर का खेल था मोदी-ग्रिल्स का डिस्कवरी शो

चित्र
डिस्कवरी चैनल पर बेयर ग्रिल्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम पिछले दिनों देश भर में चर्चा का विषय रहा। लोगों ने कौतूहल के साथ यह प्रोग्राम देखा। मैं भी उत्सुक था कि आखिर इस प्रोग्राम में क्या दिखाया जायेगा। बेयर ग्रिल्स मैन्स वर्सेस वाइल्ड शो का विश्वप्रसिद्ध कलाकार है, जो जंगलों, नदी-नालों और वीराने पहाड़ों पर बिना किसी सहारे के जीवित रहने की जुगत करता दिखाया जाता है। बेयर ग्रिल्स के पास एक लंबी रस्सी, पानी की एक बोतल, आग जलाने का एक पत्थर, एक चाकू और पहने हुए कपड़े ही होते हैं। जिंदा रहने के लिए कभी वो सांप या चूहे मार कर खाता है, तो कभी पत्तों पर पड़ी ओस पीकर प्यास बुझाता है। कहानी इतने सजीव ढंग से दिखायी जाती है कि दर्शक दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। प्रधानमंत्री को ग्रिल्स ने खुद बताया कि दक्षिण अफ्रीका में एक बार उसने हाथी की लीद को निचोड़ कर उसका जूस पी लिया था, ताकि उसे ताजा प्रोटीन मिल सके। पर्दे पर चाहे जो दिखाया जाये, लेकिन होती तो यह एक पूर्व नियोजित शूटिंग ही है, जिसमें एक कैमरा टीम उसके साथ हर वक्त रहती है। शूटिंग का पूरा तामझाम भी साथ चलता है...

योगा फेस्टिवल को सस्ता, सुलभ और व्यापक करने की जरूरत

चित्र
ऋषिकेश में वार्षिक इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल 1 मार्च को शुरू हो गया। एक सप्ताह चलने वाला यह उत्सव दो-तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होता है।  राजनेताओं एवं विदेशियों की उपस्थिति के चलते परमार्थ निकेतन का फेस्टिवल अधिक चर्चा में रहता है। हालांकि, उत्तराखंड सरकार का पर्यटन विभाग इसे अपने 'गंगा रिसॉर्ट' में आयेाजित करता है। इस बार, होटल 'योग वशिष्ठ' में भी एक लघु आयोजन किया गया है। पिछले कई वर्षों से सक्रिय रहा होटल 'गंगा किनारे' इस बार दौड़ से बाहर है।  Time to Prayer.  (Photo: Parmarth Niketan) परमार्थ  निकेतन  की वेबसाइट पर रेट लिस्ट नहीं दी गयी है। हालांकि, यहां भारतीयों से प्रति व्यक्ति कम से कम रु. 10,000 और विदेशियों से प्रति व्यक्ति रु. 50,000 या अधिक लिये जाते हैं। आश्रम का कमरा, भोजन एवं योग कक्षाओं में भागीदारी इस शुल्क में शामिल  है। सरकारी आयोजन में प्रतिदिन रु. 1,000 फीस देकर सिर्फ कार्यक्रमों में भाग लिया जा सकता है। रहने का शुल्क अलग से है, जो रु. 7,500 से लेकर रु. 16,000 तक के पैकेज के रूप में मिलता है।  The par...