संदेश

World Animal Day लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुनिया की खूबसूरती जीव-जंतुओं से, इन्हें प्यार चाहिए

चित्र
  सभी जीव-जंतु ईश्वर के बनाये हुए हैं। सभी जीवों को दया चाहिए। सभी जानवर दया के पात्र हैं, चाहे वे कैसे भी दिखते हों। दया और प्रेम से ही जीवन बेहतर होता है। दुनिया भर में अक्टूबर के पहले सात दिन जानवरों के प्रति दयालुता सप्ताह के रूप मनाये जाते हैं। पशु-पक्षियों की भलाई के लिए हर साल इसी बीच विश्व पशु दिवस भी मनाया जाता है। इस अवसर पर पशुओं के प्रति दयालुता और उनकी भलाई के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। कैसे मदद कर सकते हैं पशुओं की? पशुओं के प्रति दयालुता के अभियान में हर कोई अपने-अपने तरीके से योगदान कर सकता है, जैसे कि प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल बंद करके। पॉलिथीन की जगह पर्यावरण हितैषी मैटीरियल के थैले प्रयोग किये जा सकते हैं। बेकार भोज्य पदार्थों की कम्पोस्ट खाद बनायी जा सकती है। जॉय फॉर एनिमल्स की सह-संस्थापक सीमा कहती हैं कि दिल में प्रेम और दया की भावना रखिए, फिर आपको खुद-ब-खुद समझ आता जायेगा कि कैसे अपने आसपास के जीव-जंतुओं को बेहतर महसूस कराया जा सकता है। बेघर डॉग्स और पक्षियों के लिए घर के बाहर पानी से भरे बर्तन रखें। भूखे जीव-जंतुओं को भोजन दें।...