संदेश

Harish Sharma लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैलाश खेर को पसंद है जीरा-आलू की सब्जी और अरहर की दाल

चित्र
कैलाश खेर बॉलीवुड के ही नहीं, आध्यात्मिक एवं सूफी गायन के क्षेत्र में भी भारत के सर्वोच्च सितारों में से एक हैं। अपनी बुलंद और दिलकश आवाज़ से वह वातावरण में एक उच्च स्तर की ऊर्जा उत्पन्न करने में सक्षम हैं। उनकी आवाज़ बाकी सब गायकों से एकदम अलग है। वह भगवान शिव के परम भक्त हैं। मंच पर प्रस्तुति देते समय वह अक्सर एक डमरू साथ रखते हैं, जो भगवान शिव को प्रिय है।  उनके बैंड का नाम कैलासा है और कैलाश पर्वत पर शंकर जी का वास है, यह सर्वविदित है। कैलाश जी एक आध्यात्मिक कलाकार हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पसंद करते हैं। देश-विदेश के अनेक उत्सवों में कैलाश खेर और प्रधानमंत्री मोदी को प्राय: एक ही मंच पर साथ देखा गया है। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव का महाशिवरात्रि उत्सव हो अथवा ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन का अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, शिव का आह्वान कैलाश जी की मधुर आवाज़ से ही होता है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे कैलाश खेर जी का सान्निध्य और स्नेह प्राप्त है। दैनिक भास्कर में मेरे पूर्व सहकर्मी अजय गर्ग मुंबई में पत्रकारित...

भिक्खु संघसेना के गाँव में एक दिन

चित्र
गुरूजी भिक्खु संघसेना का गाँव लेह सिटी से करीब पिच्चासी किलोमीटर दूर है. तिन्गमोस्गंग नामक इस गाँव में महाबोधि का एक खूबसूरत स्कूल है जहां ग्रामीण बच्चे तीन बसों से आते हैं. हमारे साथ फिल्म एक्टर हेमंत पाण्डेय और डाइरेक्टर हरीश शर्मा के अलावा चंडीगढ़ के कर्नल विजय जामवाल और दिल्ली से पूर्व डीआईजी  रोमिंदर प्रताप सिंह भी थे. गुरूजी ने हमें स्कूल के स्टाफ और छात्रों से मिलवाया. वहीँ हरीश जी की निगाह इस प्यारी सी बच्ची पर गयी तो उन्होंने घोषणा कर दी कि वे इसे अपनी अगली फिल्म में एक्टिंग के लिए लेंगे. स्कूल जाकर अच्छा लगा.