संदेश

kedarnath लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुस्कान हमेशा याद रहेगी

चित्र
बाएं से: नरविजय यादव, राजकुमार राव, अमित साध और सुशांत सिंह राजपूत नरविजय यादव :  बाॅलीवुड के होनहार युवा और कामयाब अभिनेता - सुशांत सिंह राजपूत  अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मृत्यु कैसे हुई, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया, लेकिन बॉलीवुड में इस वजह से खलबली मच गयी थी।   उनके साथ मेरा यह फोटो होटल ताज चंडीगढ़ का है। 'काई पो चे ' फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म की स्टार कास्ट चंडीगढ़ आयी थी। शहर में इन कलाकारों के कोऑिर्डिनेशन की जिम्मेदारी हमें मिली। प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव यादव और अमित साध भी सुशांत के साथ थे। क्रिकेट की यह फिल्म चेतन भगत के मशहूर उपन्यास 'दि थ्री मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ' पर आधारित थी। 22 फरवरी 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। उन दिनों ’डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी‘ फिल्म के लिए भी सुशांत चर्चा में थे। ’पवित्र रिश्ता‘ धारावाहिक से शुरू हुई उनकी अभिनय यात्रा ’झलक दिखला जा‘, ’काई पो चे‘ (2013), ’शुद्ध देशी रोमांस‘ (2013), 'पीके' (2014), ’डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी‘ (2015), 'एम एस धोनी - दि अनटोल...

जरूरत है जिम्मेदार पर्यटन की

चित्र
घूमने-फिरने से समझदारी बढ़ती है। विकास होता है। बोरियत पीछे छूटती है। यदि पर्यटन पहाड़ों पर हो तब तो कहने ही क्या। मन शांत होता है। प्रकृति का संग मिलता है। नवीन विचार आते हैं। तन-मन नयी ऊर्जा से भर जाता है। कायदे में तो हर किसी को साल में कम से कम एक बार हफ्ते-दस दिन के लिए किसी दूर स्थान पर घूमने चले जाना चाहिए। ऐसे ही, हर तीन-चार महीने में कोई छोटी यात्रा कर लेनी चाहिए।  यदि अच्छी सोच लेकर पर्यटन पर निकला जाये तो आनंद ही आनंद है। अपना भी भला और जहां आप जा रहे हैं वहां के निवासियों का भी भला। परंतु कुछ मनचले लोग पर्यटन को मनमाने और अराजक व्यवहार का परमिट मान बैठते हैं। अनैतिक ढंग से पैसा कमाने वाले लोगों में प्रकृति व आमजन को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति अधिक पायी जाती है। ऐसे लोग सडक़ों, होटलों और पर्यटन स्थलों पर दिक्कतें खड़ी करने से नहीं चूकते।  उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ एवं हेमकुंड जैसे पवित्र स्थानों पर जो कुछ हुआ है, उससे हमें बहुत सारे सबक लेने की जरूरत है। ये देव स्थान हैं। परंतु साधन संपन्न और आराम तलब लोगों ने इन स्थानों को ऐशगाह बना दिया। हि...