संदेश

BlogsWire लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोशल मीडिया पर रुतबा कायम रखना आसान नहीं

चित्र
  देश ही क्या, दुनिया भर के बच्चे, युवा और वयस्क सोशल मीडिया की गिरफ्त में हैं। इस जाल में जो एक बार फंस गया वो निकल नहीं पाता, उल्टे उलझता ही चला जाता है। सोशल मीडिया को बनाया ही इस तरह से गया है कि इनकी लत पड़ जाती है। यही कारण है कि सोशल मीडिया कंपनियों के मालिक अपने बच्चों को अपनी ही सोशल साइट्स से दूर रखते हैं। उन्हें पता है कि यह अफीम की गोली है, एक बार लत लग गई तो छूटने वाली नहीं। सोशल साइट्स पर फॉलोअर्स, फ्रेंड्स, लाइक, कमेंट का ऐसा खेल चलता है कि हर कोई चक्कर खाता है।  पिछले दिनों ट्विटर पर अपने फॉलोअर घटने की शिकायत को लेकर देश की एक ऐतिहासिक राजनीतिक पार्टी के सुपुत्र ने कंपनी के मैनेजमेंट को चिट्‌ठी लिख मारी कि सरकारी दबाव में उसके फॉलोवर घटाए जा रहे हैं। कंपनी ने सफाई में कह दिया कि संदिग्ध हरकतों को रोकने के लिए उनके सिस्टम में स्वचालित फिल्टर लगे हैं, जो अपने आप एक्शन लेते हैं, राजनीति से इसका कोई लेना देना नहीं। इससे पहले, एक बड़े अभिनेता ने ट्वीट किया था कि रातोंरात उनके लाखों फॉलोवर भाग गए। तब उन्हें बताया गया कि फेक अकाउंट और आटोमैटिक अकाउंट यानी बॉटस को हट...

कैलाश खेर को पसंद है जीरा-आलू की सब्जी और अरहर की दाल

चित्र
कैलाश खेर बॉलीवुड के ही नहीं, आध्यात्मिक एवं सूफी गायन के क्षेत्र में भी भारत के सर्वोच्च सितारों में से एक हैं। अपनी बुलंद और दिलकश आवाज़ से वह वातावरण में एक उच्च स्तर की ऊर्जा उत्पन्न करने में सक्षम हैं। उनकी आवाज़ बाकी सब गायकों से एकदम अलग है। वह भगवान शिव के परम भक्त हैं। मंच पर प्रस्तुति देते समय वह अक्सर एक डमरू साथ रखते हैं, जो भगवान शिव को प्रिय है।  उनके बैंड का नाम कैलासा है और कैलाश पर्वत पर शंकर जी का वास है, यह सर्वविदित है। कैलाश जी एक आध्यात्मिक कलाकार हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पसंद करते हैं। देश-विदेश के अनेक उत्सवों में कैलाश खेर और प्रधानमंत्री मोदी को प्राय: एक ही मंच पर साथ देखा गया है। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव का महाशिवरात्रि उत्सव हो अथवा ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन का अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, शिव का आह्वान कैलाश जी की मधुर आवाज़ से ही होता है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे कैलाश खेर जी का सान्निध्य और स्नेह प्राप्त है। दैनिक भास्कर में मेरे पूर्व सहकर्मी अजय गर्ग मुंबई में पत्रकारित...