नरविजय यादव नैस्कॉम कम्युनिटी के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल
नैसकॉम कम्युनिटी, भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग के लिए ज्ञान साझा करने वाला एक खुला मंच, ने आज अपने सलाहकार मंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। कम्युनिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका विवरण दिया गया है। नैस्कॉम भारत में 180 अरब डॉलर के आईटी एवं बीपीएम उद्योग का एक शीर्ष निकाय है। छह-सदस्यीय सलाहकार बोर्ड में नैस्कॉम के रिसर्च हेड, अच्युता घोष के अलावा डॉ. अमित नागपाल, डॉ. डी प्रशांत नायर, कृति मखीजा, नरविजय यादव और रिमझिम रे शामिल हैं। ब्लॉगर्स एलायंस के चंडीगढ़ चैप्टर के प्रेसीडेंट नरविजय यादव को समाचार उद्योग में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। अच्युता घोष ने कहा, 'नैस्कॉम कम्युनिटी में नवीनतम तकनीकों और नीतियों व बदलते बाजारों से उनपर होने वाले प्रभाव की समीक्षा करते हैं। इसके अलावा, हम मौजूदा और भविष्य के ट्रेंड पर नजर रखते हैं, उद्योग के लीडर्स से बात करते हैं और उम्मीद जगाने वाले स्टार्टअप व नये विचारों पर चर्चा करते हैं।' अच्युता को एनालिटिक्स और अनुसंधान के क्षेत्र में 18 साल से अधिक का पेशेवर अनुभव है। डॉ. अमित नागपाल, ब्लॉग...